मुजफ्फरपुर:-ढाई क्विंटल गांजा और शराब लदी ट्रक जब्त!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने अहले सुबह दिघरा में छापेमारी कर एक गोदाम से ट्रक के साथ करीब ढाई क्विंटल गांजा जब्त किया। सदर थाना पर लाए गए गांजा लोड ट्रक की तलाशी में बंडल के अंदर से शराब भी मिली। जब्त 217 बोतल विदेशी शराब सात साल पुरानी है। शराब मेघालय में बिक्री के लिए

विबरेज से जारी है। शराब पुरानी होने से कीमती बताई जा रही है।

गांजा व शराब की खेप के साथ वैशाली के बेलसर ओपी के पकड़ी करनेजी गांव निवासी ट्रक मालिक सह चालक मो. तौशीर और खलासी मो. कैफ को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में तौसीर ने बताया है कि गांजा की खेप त्रिपुरा से लाया था। दिघरा-शेरपुर में एनएच 28 किनारे एक गोदाम में शराब व गांजा की खेप उतारनी थी।

उसने गोदाम के मालिक का नाम अमर बताया है। एनसीबी के इंस्पेक्टर श्यामदेव के नेतृत्व में टीम गांजा लदे ट्रक का पीछा करते मुजफ्फरपुर पहुंची थी। दिघरा आने के बाद सादे लिबास में एनसीबी ने सदर पुलिस का सहयोग लिया। सदर थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि एनसीबी ने कार्रवाई की है। एनसीबी की ओर से एफआईआर कराई जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें