मुजफ्फरपुर- विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, पत्थरबाजी!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर जिले मे दो पक्षों का विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला कर दिया गया । मामला जिले के सकरा थाना अंतर्गत बरियारपुर ओपी क भंगहा गांव की है । जहा आपसी विवाद को सुलझाने गई पुलिस पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया । इस दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई ।
मामला बिगड़ता देख पुलिस टीम पीछे हट गई । पुलिस ने इसकी सूचना थाना पर दी । वहां से अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंची । जिसके बाद उपद्रवियों पर बल प्रयोग कर खदेड़ दिया गया । एक उपद्रवी को मौके से हिरासत में लिया गया है । मामले मे ASI रंजीत यादव ने बताया की एक महिला कमली देवी ने आवेदन दिया था । इसमे पड़ोस के कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया था । गुरुवार सुबह सूचना मिली की महिला के साथ मारपीट की जा रही है । वे टीम लेकर मौके पर पहुंचे ।
इसी दौरान आरोपियों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया । रोड़ेबाजी भी की गई । हालांकि अतिरिक्त टीम के पहुंचने पर स्थिति कंट्रोल में आ गई । उपद्रवियों की पहचान कर केस दर्ज करने की कवायद की जा रही है । बताया गया की गाव मे आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष मे मारपीट हो रही थी । इसमें एक पक्ष की महिला की जमकर पिटाई की गई । महिला ने मामले को लेकर थाने मे शिकायत दर्ज कराई गई थी । अगले दिन दोबारा मारपीट की गई । पुलिस मौके पर पहुंची तो उसपर ही हमला किया गया । घटना में महिला बुरी तरह घायल हो गई ।

Join us on:

Leave a Comment