बीजेपी का आरोप मिथ्या, नियुक्ति पत्र वितरण में कोई घोटाला नहीं- बिजेंद्र यादव!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

सुधाकर सिंह नया नया विधायक बना है उसे अलर बलर बोलने की आदत है – बिजेंद्र यादव

नीतीश सरकार ने कल युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र बांटे इस को लेकर विपक्ष पूरी तरह से हमलावर है और इसको लेकर बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने तीखा प्रहार किया और कहा मुख्यमंत्री कौन है किसके नेतृत्व में सरकार थी नेता मुख्यमंत्री होते हैं और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जब काम हो रहा है तो श्रेय मुख्यमंत्री को ही जाएगा

बीजेपी कह रही है कि घोटाला हुआ है इसमें इसको लेकर विजेंद्र यादव ने कहा बीजेपी की उत्पत्ति शायद घोटाले से ही हुई है उनको घोटाले की ज्यादा जानकारी है मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि घोटाले जैसी कोई बात नहीं है

पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है इसको लेकर ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि पहली बार 2 साल पहले वह विधायक बना है उसे क्या जानकारी है उसको अलर-बलर बोलने की बीमारी है उस पर हमें कुछ नहीं कहना वह लड़का बच्चा है अनुभव की कमी है

कुढ़नी विधानसभा में उपचुनाव होना है इसको लेकर विजेंद्र यादव ने कहा वह राजद की सीटिंग सीट है आगे क्या निर्णय होगा वह पार्टी आपस में बैठकर निर्णय लेगी आपस में बैठकर महागठबंधन के लोग तय कर लेंगे कि कौन चुनाव लड़ेगा
जब से नीतीश कुमार ने bjp का दामन छुड़ा है और महागठबंधन का दामन थामा है उसके बाद से भारतीय जनता पार्टी लगातार मुख्यमंत्री पर हमलावर लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को कोई कुछ नहीं कह रहा इसको लेकर ऊर्जा मंत्री ने कहा वह उनकी मर्जी है वह जिसको जो बोलना है बोलो वह हमको माला थोड़ी पहन आएंगे जब हम उनसे अलग हो गए हैं यह स्वाभाविक प्रक्रिया है मनुष्य की

चिराग पासवान को बीजेपी जीत का श्रेय दे रही है उसको लेकर ऊर्जा मंत्री ने कहा चिराग पासवान हमेशा हम लोगों के खिलाफ थे जब हम लोग बीजेपी के साथ भी थे यह उनका मामला है उनका गठबंधन है

सुशील मोदी ने कहा था कि नीतीश कुमार सत्ता में बने रहने के लिए किसी का भी पैर छू सकते है कहीं भी ना करा कर सकते हैं इसको लेकर ऊर्जा मंत्री ने कहा इसमें किसका पैर छुए है नीतीश कुमार सत्ता में बने रहने के लिए बीजेपी की उत्पत्ति जनता पार्टी से अलग होकर हुई है
जब सरकार मोरारजी देसाई की थी उस वक्त बीजेपी नहीं थी पार्टी में गठबंधन और परिवर्तन होते रहते हैं और जब गठबंधन धर्म का निर्वहन गठबंधन में रहने वाले लोग नहीं करेंगे तो गठबंधन खत्म ही होगा

बाइट ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव

Join us on:

Leave a Comment