विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस दिनांक 09.11.2022 एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित हक हमारा भी तो है @75 तथा नागरिक सशक्तिकरण हेतु जागरूकत अभियान के तहत आज दिनांक 09.11.2022 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की तरफ से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

ए०डी०आर० भवन में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुजफ्फरपुर द्वारा विगत कुछ माह में किये गये उल्लेखनिये कार्यों से संबंधित चित्रों का प्रदर्शनी आयोजित किया गया जिसका उद्घाटन सचिव श्री संदीप अग्निहोत्री ने किया । प्रदर्शनी में अधिवक्ताओं के अलावा महिलाओं तथा अन्य आगन्तुकों ने भ्रमण किया।

आज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने सुधार गृह का हक हमारा भी तो है अभियान के तहत बाल बंदियों का तैयार किये जाने वाले विवरणी का जायजा लिया तथा बालकों को भविष्य में गलती न दोहराने की सीख दी।

इसी क्रम में सचिव श्री संदीप अग्निहोत्री ने शहीद खुदीराम बोष केन्द्रीय कारा का भी दौरा किया। केन्द्रीय कारा में अभियान के तहत बंदियों के विवरणी अभिलेखों का उन्होंने अवलोकन किया तथा कई बंदियों के बीच उनके बाद से संबंधित जानकारी हेतु तैयार किये गये प्रपत्र – ए का वितरण भी किया जिसमें बंदी के व्यक्तिगत जानकारी के अलावा आज की तिथि में उनके बाद की संख्या, मुकदमों की वास्तविक स्थिति, मुकदमों की अगली तारीख मुकदमें से संबंधित न्यायालय का नाम तथा उनके मुकदमें में प्रतिनियुक्त अधिवक्ता के अलावे उनके बाद में लगे धाराओं का भी पूर्ण विवरण है। वितरण के दौरान सचिव ने काराबंदियों से बात-चीत भी की तथा जेल में होनेवाली किसी भी तरह की समस्याओं या शिकायतों के बारे में जाना। श्रीमान् सचिव के अनुरोध पे समस्त काराबंदियों ने आज शपथ भी ग्रहण किया की भविष्य में ऐसा कोई कृत्य नहीं करेंगें जिसके कारण उन्हें दुबारा जेल में आना पड़े तथा जेल से बाहर निकलने के बाद वे समाज की मुख्य धारा में जुटने का प्रयास करेंगें।

इसके साथ ही सचिव ने उन्हें हक हमारा भी तो है @75 अभियान के बारे में बताया तथा विधिक सेवा प्राधिकार से संबंधित जेल प्रांगण में चलने वाले विधिक सेवा केन्द्र की सेवाओं का लाभ लेने के संबंध में भी जागरूक किया।

Join us on:

Leave a Comment