प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट !
बेगूसराय में नगर निकाय चुनाव स्थगन के बाद सभी प्रत्याशी चुनाव की अगली तारीख के घोषणा के इंतजार में अपने घरों में बैठे हे वहीं बेगूसराय नगर निगम मेयर पद की प्रत्याशी पुष्पा शर्मा निरंतर जनसंपर्क अभियान कर लोगों से रूबरू हो हो रही है और उनकी समस्याओं को सिर्फ सुन ही नहीं रही है बल्कि उसके निदान में तत्परता से जुटी हुई है।जनसंपर्क के दौरान वार्ड नंबर 37 एवं 42 में उन्हें पता चला कि डेंगू का प्रकोप भयावह रूप लेता जा रहा है। इस विकट समस्या के समाधान के लिए पुष्पा शर्मा अपने कार्यकर्ता साथियों के साथ अपर नगर आयुक्त से मिलकर दवा छिड़काव के लिए अधिक से अधिक संख्या में फागिंग करवाने का अनुरोध किया। जिस पर अपर नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम का अधिकतर फागिंग मशीन खराब है जिस कारण पर्याप्त मात्रा में फागिंग करवाना संभव नहीं हो पा रहा है साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही सभी मशीनों की मरम्मती करवाकर फागिंग में तेजी लाई जाएगी।
जनसंपर्क के दौरान उन्हें पता चला कि नगर निगम क्षेत्र के कुछ सरकारी संस्थान जो छात्र छात्राओं के हितों से सीधा जुड़ा हुआ है वह बहुत ही खस्ताहाल में है और उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। इसी कड़ी में उन खासताहाल सरकारी संस्थानों यथा गांधी स्टेडियम स्वर्ण जयंती पुस्तकालय अल्पसंख्यक छात्रावास पोखरिया अनुसूचित छात्रावास रतनपुर बीपी स्कूल छात्रावास जीडी कॉलेज का हॉस्टल बाघा आदि का विस्तृत रूप से हाल जाना और गांधी स्टेडियम एवं स्वर्ण जयंती पुस्तकालय का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बदतर हालात देख उन्हें काफी अफसोस हुआ कि उनके मुख्य पार्षद कार्यकाल के बाद किसी भी जनप्रतिनिधि ने उपरोक्त संस्थानों का ना तो सूध लिया और ना ही उसके जीर्णोद्धार के लिए प्रयास किया। भौतिक निरीक्षण के दौरान स्वर्ण जयंती पुस्तकालय पहुंची पुष्पा शर्मा ने पुस्तकालय के अध्यक्ष प्रेम कुमार से मुलाकात कर समस्याओं को जाना और उसे दूर करने का प्रयास करने का वादा किया। पुस्तकालय अध्यक्ष ने बताया कि भवन मरम्मत हेतु राशि आवंटित हो चुका है किंतु जिला शिक्षा पदाधिकारी के निरंतर स्थानांतरण से कार्य प्रारंभ नहीं किया जा सका है। खाली पड़े पुस्तकालय में कुर्सी टेबल का अभाव देखकर पुष्पा शर्मा ने जब सवाल किया तो पुस्तकालय अध्यक्ष ने कहा जो है आपके सामने हैं और दुर्भाग्य देखिए कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की धरती पर स्थित उस पुस्तकालय में उनकी एक भी पुस्तक उपलब्ध नहीं है। उच्च शिक्षा प्राप्त पुष्पा शर्मा यह सुनकर काफी क्षुब्ध और दुखी हुई और उन्होंने वादा किया कि वे अपने निजी खर्च से पुस्तकालय में दिनकर जी रचित तमाम पुस्तके ही नहीं बल्कि कुर्सी टेबल भी उपलब्ध करवाएंगी। चुकी नगर निगम चुनाव को लेकर अभी आचार संहिता लागू है आचार संहिता समाप्ति के बाद उन्होंने किताबें एवं कुर्सी टेबल मुहैया करवाने का वचन दिया। साथ ही पुष्पा शर्मा ने आम लोगों से आह्वान किया कि बेगूसराय के तमाम बुद्धिजीवी राजनेता व्यवसाई छात्र-छात्राएं एवं हर तबके के लोग जाति धर्म एवं राजनीतिक पार्टियों की विचारधारा से ऊपर उठकर संपूर्ण बेगूसराय जिले के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान दें इसे राज्य का सबसे बेहतरीन नगर निगम एवं जिला बनाने में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर साथ दें




