मिल संचालक सहित नौ लोगो पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

आँटा मिल संचालक सहित नौ लोगो पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज!

बिजली विभाग के द्वारा बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ पूरे ज़िले में सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को टीम ने मीटर बाइपास कर एवं बिना बैध कनेक्शन लिए हुए चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले के खिलाफ द्वारा गठित छापेमारी दल ने बिजली चोरी करते हुए नौ लोगो को रंगे हाथो पकड़ा है। इस आशय की जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि सहायक विधुत अभियंता प्रमोद कुमार निराला के नेतृत्व में रतनी प्रखंड अंतर्गत नारयणपुर एवं बिशुनपुर ग्राम में मीटर जांच अभियान चलाया गया। जहाँ बिजली चोरी करते हुए नौ लोगो को पकड़ा गया है। पकडे गये लोगो में छोटन शर्मा पर 275886 मुनी यादव पर 30968 भोला यादव पर 29816 रूपदेव यादव पर 29816 डोमन यादव पर 22560 मनोज प्रसाद पर 12446 मानो देवी पर 6516 शम्भू गिरी पर 8358 एवं सुदामा शरण सिंह पर 15690 रू का आर्थिक जुर्माना लगाते हुए सम्बंधित थाना में प्राथिमिकी दर्ज करवाया है। इस छापेमारी अभियान में कनीय विधुत अभियंता शिव कुमार प्रसाद सहित अन्य विधुत कर्मी शामिल थे!

Join us on:

Leave a Comment