बिहार में शुरू हुई धान अधिप्राप्ति, अबतक 4593 मैट्रिक टन हुई – मंत्री

SHARE:

अमित कुमार

बिहार में धान अधिप्राप्ति शुरू हो चुकी है. बिहार के मधेपुरा,पश्चिम चंपारण, पूर्णिया,सहरसा,सिवान से अब तक 4593 मेट्रिक टन की अधिप्राप्ति हो चुकी है और इस बार बिहार सरकार ने 45 लाख मेट्रिक टन धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य रखा है.खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने बताया कि पिछले साल विभाग द्वारा रिकॉर्ड धान अधिप्राप्ति की गई थी और इस बार भी लक्ष्य को पूरा किया जाएगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का निर्देश है बिहार के किसानों को लाभ मिले.अब धान अधिप्राप्ति की राशि सीधे किसानों के खातों में भीग जाएगी पहले राशि पैक्स के माध्यम से किसानों को भुगतान की जाती थी. न्यूनतम समर्थन मूल्य इस बार ₹2040 ग्रेड ए का 2060 रूपए.

बाइट – लेशी सिंह, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

Join us on:

Leave a Comment