बीडीओ ने पूर्व प्रखंड प्रमुख पति पर किया मुकदमा, दुर्व्यवहार का आरोप!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

भभुआ बीडीओ के साथ दुर्व्यवहार करने पर भभुआ के पूर्व प्रखंड प्रमुख पति के खिलाफ एफआइआर दर्ज

कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार के साथ गाली गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने समेत दुर्व्यवहार करने के मामले में भभुआ प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख पति के खिलाफ भभुआ थाने में एफआइआर दर्ज की गयी है। यह प्राथमिकी प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार द्वारा करायी गयी है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने भभुआ प्रखंड के पूर्व प्रमुख व डिहरा पंचायत के वर्तमान बीडीसी माया देवी के पति कमलेश सिंह के खिलाफ सदर थाने में एफआइआर दर्ज करायी है। दर्ज कराये गये एफआइआर में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया है कि शनिवार को कमलेश सिंह हमारे ऑफिस में और चेंबर में घुस गये। चेंबर में घुसने के बाद पूर्व प्रमुख पति हमारे साथ गाली गलौज करने लगे। गाली गलौज के दौरान उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद भभुआ थाने में भभुआ प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख पति कमलेश सिहं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। बता दें कि भभुआ थाने की पुलिस ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

Join us on:

Leave a Comment