कैमूर – शराबियों के विरुद्ध अभियान तेज, 15 गिरफ्तार!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

चैनपुर थाने की पुलिस ने चलाया अभियान, 15 शराबियों को किया गिरफ्तार

कैमूर जिले के चैनपुर थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया और विभिन्न जगहों से 16 शराबियों को गिरफ्तार किया। बता दें कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। इसके बावजूद लोग शराब पीने व बेचने से बाज नहीं आ रहे है। हालांकि ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। वाहन चेकिंग के दौरान चैनपुर पुलिस के हत्थ शराब के नशे में पकड़ाये लोगों रोहतास के चेनारी निवासी किशन चौधरी का पुत्र धीरज कुमार चौधरी, भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव निवासी राजा मल्लाह का पुत्र शिव शंकर कुमार, चांद थाना क्षेत्र के हसरेव गांव निवासी शंकर केवट का पुत्र धर्मेंद्र कुमार, कुदरा निवासी भीखा यादव का पुत्र संदीप यादव, गंगा मुसहर का पुत्र राम नगीना मुसहर, भीखमपुर वाराणसी निवासी सत्यनारायण पटेल का पुत्र सुमित कुमार पटेल, महमूरगंज वाराणसी निवासी छेदी पटेल का पुत्र विजय पटेल, वाराणसी के ही हरिचरण पटेल का पुत्र सुनील पटेल, राम मूरत पटेल का पुत्र रवींद्र पटेल, मुन्ना प्रजापति का पुत्र जितेंद्र प्रजापति, भभुआ निवासी भोलू बहेलिया का पुत्र सुरेंद्र बहेलिया, चैनपुर थाना क्षेत्र के मुड़ी गांव निवासी धर्मराज राम का पुत्र शशीकांत राम, भदौरा के ही चतुरी बिंद का पुत्र सगीला कुमार, रामविलास बिंद का पुत्र धर्मेंद्र प्रसाद बिंद और नगीना बिंद का पुत्र वीरेंद्र कुमार शामिल है। पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद सभी को थाने लाया गया। जहां ब्रेथ एनलाइजर मशीन से सभी का जांच किया गया तो सभी शराब के नशे में पाये गये। जिसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरा करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Join us on:

Leave a Comment