ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली के हाजीपुर पहुंचे बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने भाजपा नेता शुशील कुमार मोदी को भाजापा में बेरोजगार नेता बता दिए हैं। दरअसल बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री आलोक मेहता हाजीपुर कोऑपरेटिव बैंक का वार्षिक आम सभा में शामिल होने हाजीपुर पहुंचे थे।
इसी दरमियान उनसे जब शुशील कुमार मोदी द्वारा राजद विधायक को भाजपा के संपर्क में रहने वाले बयान को लेकर बिहार सरकार के मंत्री आलोक मेहता ने बताया कि सुशील कुमार मोदी के पास कब कुछ काम नही बचा है वो भाजपा में बेरोजगार हो गए हैं उन्होंने यह भी कहा कि शुशील कुमार मोदी सीनियर लीडर है उनको झूठी बात फैलाने और झूठी बयान देने से उनको परहेज़ करना चाहिए। उन्होंने कहा की संपर्क स्वतंत्रता है कोई भी किसी से संपर्क में रह सकता है। उन्होंने कहा कि बिहार के अंदर सामाजिक एकता बन चुकी है बिहार में 7 दलों का गठबंधन है और गठबंधन अटूट बताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ख्वाब देखते रहे।
उन्होंने कहा कि बिहार में 2 सीटों पर हुए उपचुनाव हुई हैं जिसमे राजद पूर्ण बहुमत से दोनों सीट पर चुनाव जीत रही हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि बिहार में जो होना था वह हो चुका है अब केंद्र में होना बाकी है।




