पंकज कुमार जहानाबाद।
जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के लिए 4 जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया
जिले का अग्रणी बैंक पंजाब नैशनल बैंक ,मंडल कर्यालय गया के द्वारा जहानाबाद जिले में रिजर्व बैंक के दिशा निर्देश में जागरूकता के लिए 4 जागरूकता रथ के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय के द्वारा बताया गया की यह सभी जागरूकता रथ पूरे नवम्बर माह तक जहानाबाद जिले के गांव गांव में भ्रमण करेगी तथा इसके माध्यम से ग्रामीण तथा स्थानीय जनमानस को बैंकिंग गतिविधियों एवं साइबर फ्रॉड से बचने के प्रति जागरूक करेगी । मौके पर अपर उप समाहर्ता सुधा गुप्ता , अग्रणी जिला प्रबंधक प्रशांत कुमार , मुख्य प्रबंधक पंजाब नैशनल बैंक मनोज कुमार,मुख्य प्रबंधक दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक विकास कुमार, पंजाब नैशनल बैंक जहानाबाद से उदय कुमार सिंह,बाबू आनंद एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे l




