पंकज कुमार जहानाबाद।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा पटना के निर्देशानुसार लीगल अवेयरनेस एवं आउटरीच अभियान चलाया जा रहा है इसके अंतर्गत पारा विधिक स्वयंसेवक जिले के विभिन्न पंचायतों में जाकर वैसे व्यक्ति जो सामाजिक आर्थिक एवं शैक्षिक रूप से पिछड़े हैं उन बस्तियों में जाकर समाज के कमजोर वर्गों मजदूरों के घर में जाकर उनसे मिलकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा विधिक सेवा द्वारा संचालित सभी संबंधीत जानकारियां पहुंचा रहे हैं लोगों की सुगमता पूर्वक विधिक सहायता प्राप्त कराने के लिए दिनांक 6 नवंबर 2022 रविवार को 10:30 बजे पूर्वाहन में एक विशेष मेगा कैंप का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय भवन में किया जा रहा है जिनमें जिले के लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनों को दी जाएगी एवं वंचित लोगों को विधिक सहायता के माध्यम से उन्हें लाभ दिलाया जाएगा जिले के सभी विभागों को इस मेगा कैंप में आमंत्रित किया गया है जिला विधिक सेवा प्राधिकार जिले के सभी आम जनों से आवाहन करती है कि वे इस मेगा शिविर में आकर अपने मूलभूत सुविधाओं से वंचित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ उठावें।
प्राधिकार सचिव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव अजय कुमार ने बताया कि दिनांक 4 नवंबर 2022 एवं 5 नवंबर 2022 को विशेष अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न प्रखंडों के पंचायत अंतर्गत गांव में प्राधिकार के पारा विधिक स्वयंसेवक गण राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। एवं प्राधिकार द्वारा विधिक सहायता दी जा रही है। दिनांक 12 नवंबर 2022 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की भी तैयारी जोर शोर से की जा रही है।




