प्रशासन ने शुरू की कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव की तैयारी!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट

मुज़फ़्फ़रपुर के कुढ़नी में विधान सभा उप चुनाव की तिथि घोषणा के बाद तैयारीया शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग के पत्र के आलोक में जिला निर्वाचन शाखा ने तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया है। वीवी पैड और ईवीएम की मेंटेनेंस कार्य शुरू कर दिया गया है।इसके साथ ही अधिकारियों को अलग अलग कार्यों के लिए प्रतिनियुक्ति की गई है। वही ईवीएम की सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारियों और फायर ब्रिगेड के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। दूसरी जगहों से प्राप्त ईवीएम से डाटा हटाए जाने का निर्देश भी दिया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम प्रणव कुमार और एसएसपी जयंत कांत ने संयुक्त रुप से प्रेस वार्ता कर बताया कि ईवीएम और वीवी पैड से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाये जाने का निर्देश दे दिया है। चुनाव को लेकर पूर्व से किए जाने वाले कार्यों को लेकर भी निर्देश दिया गया है।वही कुढ़नी उपचुनाव की घोषणा करते हुए उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग ने 5 दिसंबर को वोटिंग और 8 दिसंबर को काउंटिंग का आदेश दिया है।कुढनी उपचुनाव को लेकर 320 मतदान केंद्र बनाए गए हैं वहीं एसएसपी जयंत कांत ने कहा कि सभी बुथो पर निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त निर्वाचन कराने के लिए अर्धसैनिक बलों की तैनाती रहेगी।

Join us on:

Leave a Comment