कपड़ा व्यवसाई हत्याकांड का खुलासा, हथियार समेत 4 गिरफ्तार!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय बिहार

बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के फतेहा गांव में दिनांक 31 अक्टूबर को घटित कपड़ा दुकानदार सुनील कुमार यादव हत्याकांड का खुलासा हो गया है। हत्याकांड में संलिप्त 04 अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा, 09 जिन्दाकारतूस एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकल के साथ गिरफ्तार किया गया है। सुनील कुमार यादव को फतेहा चौक के पास में गायत्री रेडिमेड कपड़ा दुकान चलाता था उसको मोटरसाईकिल सवार अपराधकर्मियों के द्वारा गोली मार कर हत्या कर दिया गया था। इस संबंध में मृतक के पिता उपेन्द्र यादद के लिखित आवेदन के आधार पर बछवाड़ा थाना में कांड दर्ज किया गया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए इस कांड के उद्भेदन एवं घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तेघड़ा रविन्द्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टिम का गठन किया गया, जिसमें पुलिस तेघड़ा, पु०नि० राजीव कुमार लाल पु०अ०नि० अजीत कुमार थानाध्यक्ष बछवाड़ा थाना पु०अ०नि० अरबिन्द कुमार सुमन, बछवाड़ा थाना, सशस्त्र बल बछवाड़ा थाना एवं जिला सूचना इकाई को शामिल किया गया।विशेष टीम द्वारा लगातार आसूचना संकलन, तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए इस हत्याकांड में संलिप्त रौशन कुमार उर्फ राणा, रॉकिन्स कुमार उर्फ बटा, जयमंगल कुमार चौधरी और दुर्गेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा अपनी संलिप्तता इस हत्याकांड में स्वीकार किया गया है। घटना का कारण पूर्व में पेट्रोल नहीं देने के कारण उत्पन्न विवाद में मृतक के पिता के द्वारा बछवाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज फारई गई थी। इसी विवाद में बदले की भावना को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment