अज्ञात वाहन की चपेट में आकर ए एन एम की दर्दनाक मौत!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद.ओबरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव के समीप एनएच 139 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एएनएम महिला स्वास्थ्य कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई।मृतक महिला की पहचान सामुदायिक हेल्थ सेंटर ओबरा मे कार्यरत एएनएम नीलम कुमारी के रूप में की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार नीलम स्वास्थ्य केंद्र से देवकली गांव दवा बांटने गई थी और वापसी के क्रम में सड़क पार करने के दौरान वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई।सड़क हादसे में एएनएम के घायल होते ही आस पास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और सभी उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा लाया गया मगर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।एएनएम की मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पिस्तमर्तम के लिए सदर अस्पताल लाया है। बताया जाता है कि मृतका के पति ओबरा में ही एक निजी विद्यालय संचालक हैं।

Join us on:

Leave a Comment