कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार युवक की मौत हो गयी। यह घटना कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के इटही गांव के समीप की बतायी जाती है। इटही गांव के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से अपने गांव जा रहा युवक की मौत हो गयी। इससे पहले घटना के बाद आसपास रहे लोगों की भीड़ जुट गयी और गंभीर रूप से घायल पड़े युवक को लोगो की मदद से इलाज के लिए दुर्गावती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान पाया गया कि अज्ञात वाहन के धक्के से घायल हुआ युवक की मौत हो चुकी है। जिसके बाद पीएचसी के चिकित्सकों ने युवक को मृतक घोषित कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ता करते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। अज्ञात वाहन के धक्के से जान गंवाने वाला युवक दुर्गावती थाना क्षेत्र के उदपुर गांव निवासी पारसनाथ शर्मा है। इधर युवक के मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।




