छठ घाटों पर विधिक सेवा प्राधिकार देगी क़ानून की जानकारी, डिस्ट्रिक्ट जज ने दिया निर्देश!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

छठ पूजा के अवसर पर छठ घाटों पर आयोजित होने वाले छठ पूजा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों को विधिक जागरूकता के माध्यम से कानूनी जानकारी एवं विधिक सहायता देने का निर्देश जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार जहानाबाद डॉ राकेश कुमार सिंह ने सभी पारा विधिक स्वयंसेवक को दिए जिला जज ने यह भी निर्देश दिए कि छठ घाटों पर उपस्थित लोगों को सभी प्रकार की विधिक सहायता जिला प्रशासन ,स्वयंसेवी संगठनों , पूजा समितियों,आदि समूह से समन्वय बनाकर ध्वनि विस्तारक संयंत्रों का उपयोग कर आम जनों को सहायता प्रदान करें। आगामी 12 नवंबर 2022 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के संदर्भ में भी व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कर आम जनों को मुकदमा के निशुल्क निपटारा सुलभ न्याय के माध्यम से कराने के लिए प्रेरित करें। और ज्यादा से ज्यादा मुकदमों का निपटारा कराने में अपनी सहभागिता बनाएं।
प्राधिकार सचिव अजय कुमार ने बतलाया के जहानाबाद जिले के विभिन्न प्रखंडों में के 16 घाटों पर 31 एवं अरवल जिले के विभिन्न प्रखंडों के 7 घाटों पर 11 पारा विधिक स्वयंसेवक गण को छठ पूजा के अवसर पर आम जनों को विधिक सहायता पहुंचाने एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु जिला प्रशासन , पूजा समितियों, स्वयंसेवी संगठनों, आदि समूह,के साथ समन्वय बनाकर सहयोग करने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। वही पारा विधिक स्वयंसेवक को विशेष निर्देश दिया गया है कि संपूर्ण छठ पूजा कार्यक्रम के दौरान विशेष रुप से छोटे-छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान रखने एवं उसके अभिभावक गण को सहयोग करने हेतु निर्देशित किया गया है। किसी भी प्रकार की आतिशबाजी से बचने एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण बने, प्रदूषण प्राधिकरण के दिशा निर्देश का पालन करने के लिए भी जागरूकता के माध्यम से आम जनों से सहयोग करने का अनुरोध करने का कहा गया है। प्राधिकार के संकल्पों एवं दायित्व के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भी निर्देश दिया गया है। सभी पारा विधिक स्वयंसेवक गण को पूरे कार्यक्रम के दौरान निरंतर संपर्क बनाए रखने का निर्देश दिया गया है ताकि किसी भी समस्या का समाधान त्वरित रूप से निपटारा प्राधिकार करा सके।
जिला जज डॉ राकेश कुमार सिंह,एवं सचिव अजय कुमार ने जिले वासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी हैं।

Join us on:

Leave a Comment