रुपेश कुमार की रिपोर्ट :-
औरंगाबाद में एक बार फिर दहेज लोभीयों ने विवाहिता की बलि चढ़ा दी है घटना सलैया थाना क्षेत्र के सोनारचक गांव की है जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि दहेज लोभी पति ने अपने ही गर्भवती पत्नी की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया जहां की इलाज के दौरान जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो गई मौत की खबर जैसे ही परिजनों को लगी तो परिजनों में कोहराम सी मच गई इधर मौत की खबर मिलते ही विवाहिता की पत्नी और ससुराल के सभी लोग फरार हो गए हैं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है




