औरंगाबाद में बड़ा हादसा, छठ का प्रसाद बनाने के दौरान सिलेंडर विस्फोट, 40 से अधिक लोग घायल!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट :-

इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही हैं औरंगाबाद में अहले सुबह करीब 3 बजे गैस सिलेंडर फटने से 40 से अधिक लोगो की घायल हो गए हैं, जिसमें 3 पुलिसकर्मी भी शामिल है मिली जानकारी में नगर थाना क्षेत्र के तेली मोहल्ला स्थित अनिल किराना स्टोर में आग लग गई। जो धीरे धीरे किराना स्टोर के ऊपर ऊपर तक पहुंचने लगी । सूचना पाकर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और सभी लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। इस दौरान घर में रखा सिलेंडर फट गया, जिससे आस पास में जोरदार धमाका हुआ और 50 से अधिक लोग इसकी चपेट में आ गए है। सभी घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया जहां की दर्जनों लोगों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बाहर कर दिया है घायल अनिल कुमार ने बताया कि छठ पूजा को लेकर उनकी पत्नी प्रसाद बना रही थीं तभी गैस लीक करने लगा और विस्फोट हो गया।। बाइट अनिल कुमार उर्फ अनिल ओड़िया

Join us on:

Leave a Comment