कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
सूर्योपासना का महापर्व छठ का भक्ति की बयार कैमूर जिले में बढ़ रही है। 28 अक्तूबर को नहाय खाय के साथ शुभारंभ हो चुका है। छठ पूजा के दूसरे दिन शनिवार को कैमूर जिले में खरना को लेकर व्रती दिनभर निर्जला उपवास रहकर शाम को रोटी-रसिआव (चावल, गुड़ और दूध से बनी खीर) बनायीं और भगवान भास्कर को ध्यान रखकर ग्रहण किया। वहीं रविवार को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को शाम में अर्घ्य देंगे। इसके बाद रतजगा कर सोमवार की सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देने के बाद उपवास तोड़ेंगे। बता दें कि छठपूजा के पावन पर्व में सभी पकवान लकड़ी पर बनाये जाते हैं। जिसमें आम की लकड़ी का उपयोग किया जाता है। आम की लकड़ी से छठी मईया का प्रसाद बनाया जाता है।




