आलू करोबारी पुत्र हत्याकांड का हुआ उद्भेदन, दो गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट-आदित्यानंद आर्य!

सीतामढ़ी के सोनबरसा में आलू कारोबारी के पुत्र की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है ।पिछले 24 अक्टूबर को आलू कारोबारी रोहित का शव झीम नदी से बरामद किया गया था ।परिजनों ने रंगदारी में पैसे नही देने को लेकर रोहित की हत्या का आरोप लगाया था और तीन लोगो के खिलाफ केस दर्ज किया गया ।लेकिन पुलिस ने जब इस मामले में अनुसंधान किया तो चौकाने वाले तथ्य सामने आए है ।रोहित कारतूस खरीद बिक्री का काम करता था और आरोपियों ने बताया की कारतूस उपलब्ध कराने को लेकर रोहित 55 सौ रुपए लिए थे ।जिसके बदले वो कारतूस नही दे रहा था ।पुलिस ने इस मामले में सूरज और पिंटू दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।दोनो आरोपियों ने बताया की कारतूस देने की बात पर कहा सुनी हुई और रोहित की गला दबाकर हत्या कर देने के बाद उसे झीम नदी में फेंक दिया गया ।पुलिस ने आरोपियों के पास से लोडेड पिस्टल और कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए है ।
बाइट .. हरकिशोर राय ,एसपी सीतामढ़ी

Join us on:

Leave a Comment