संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
मुज़फ़्फ़रपुर जिले के बेनिबाद ओपी क्षेत्र के NH57 स्थित बेनिबाद चौक के समीप अहले सुबह अचानक एक ट्रक में भीषण आग लग गई, बताया गया कि ट्रक पुल के रैलिंग को तोड़ते हुए बीच सड़क पलटी मार दी. आग की लपटें इतनी भयानक थी कि मौके पर अफ़रा-तफरी का माहौल बन गया था. बताया गया कि ट्रक में आलू लोड था, गरिमत रही कि ट्रक पलटने के बाद पुल के नीचे पानी मे नही गिरा, हालांकि ट्रक में से किसी तरह चालक और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई. वंही सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू.
अग्निशमन पदाधिकारी सूरज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ी मौके पर पहुँचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की बात नही है, वंही ट्रक पर आलू लोड था.
बाईट:- फायर ब्रिगेड पदाधिकारी/सूरज कुमार




