मंत्री श्रवण कुमार ने किया छठ घाटों का निरिक्षण!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

एकंगरसराय के विश्व प्रसिद्ध औंगारी धाम में छठ घाट का निरीक्षण बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा छठ घाट का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व बिहार वासियों के साथ साथ देशवासियों वासियों के लिए लोक आस्था से जुड़ा हुआ महापर्व रहा है तथा देश से लेकर विदेश तक रह रहे लोग अपने घर पर जाकर छठ महापर्व को मनाते हैं। भगवान भास्कर की पूजा अर्चना कर अर्घ देते हैं। इस दिन भगवान सूर्य और छठ माता की पूजा की जाती है ऐसी मान्यता है कि छठ माता उस व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं जो इस व्रत को स्वीकार करते हैं। छठ माता लोगों को समृद्धि, धन, बच्चे, सभी कुछ का आशीर्वाद देती है। वह हमारी सभी इच्छाओं को पूरा करती है और अपने भक्तों को आशीर्वाद देती है।लोगों का बहुत दृढ़ विश्वास है, इसीलिए हर साल वे इस अवसर को बहुत ईमानदारी से मनाते हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छठवर्ती माताओं बहनों के सुख सुविधा के लिए हर संभव प्रयास सरकार के द्वारा करवाया जा रहा है। आने वाले श्रद्धालुओं के आवाजसन लाइटनिंग शुद्ध पेयजल की व्यवस्था अस्थाई शौचालय चेंजिंग रूम की तैयारियों का जायजा लिया।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment