दर्जनों छठ व्रतियों के बीच कपड़ा व पूजा सामग्री का वितरण!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट

मुजफ्फरपुर के मड़वन प्रखंड के बिशुनदत्त पुर स्थित संत सनातन संस्कार आश्रम की ओर से गरीब छठ व्रतियों के बीच छठ सामग्री का वितरण किया गया। आश्रम के संस्थापक बैरागी साईं त्रिलोकीनाथ की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि शंभू नाथ चौबे व अन्य लोगो द्वारा तीन दर्जन से अधिक छठ व्रतियों के बीच कपड़ा, नारियल, अनाज व पूजा सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर बैरागी साईं ने कहा कि दीन दुखियों की सेवा ही सच्ची ईश्वर पूजा है और आश्रम लगातार दीन दुखियों की सेवा में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि आश्रम की ओर से यह अनवरत जारी रहेगा ।वही मुख्य अतिथि पंडित शंभू नाथ चौबे ने कहा कि छठ व्रतियों के बीच आश्रम द्वारा हर वर्ष वस्त्र , फल व पूजन सामग्री का वितरण किया जाता है जो सराहनीय कदम है। व्रतियों की सेवा ही पूजा है। मौके पर पवन कुमार सिंह, पप्पू पांडे, रामचंद्र प्रसाद, श्याम कुमार तिवारी, अमित कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार, महेश पांडे सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment