छठ महापर्व को लेकर तैयारी पूरी, लगाई गई 36 कम्पनियां – ADG

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा!

एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने संबोधित किया संबोधन के दौरान एडीजी ने कहा कि छठ महापर्व को लेकर पुलिस मुख्यालय के तरफ से तैयारी पूरी कर दी गई है 36 अलग-अलग कंपनियां लगाई गई है ड्यूटी में केंद्रीय पुलिस बल भी लगाई गई है।

पटना के लिए 30 डीएसपी लगाए गए हैं घाटों पर वॉच टावर लगाई गई है वही उन्होंने कहा कि छठ को लेकर तैयारी पूरी कर दी गई है तमाम घाटों पर होमगार्ड के भी जवान तैनात है, होमगार्ड के करीब 3000 वही घुड़सवार की पांच अलग-अलग टुकड़िया नियुक्त किए गए हैं।वहीं केंद्रीय अर्धसैनिक बल की चार कंपनी हमें दिए गए हैं वह भी सभी घाटों पर नियुक्त किए गए हैं हवलदार और सिपाही करीब 4000 नियुक्त किए गए हैं दरोगा और एएसआई मिलाकर इंस्पेक्टर करीब 18 और जो ट्रेनिंग कर रहे हैं दरोगा और सिपाही हैं उन्हें भी जिलों में तैनात किया गया है।

वहीं बिहार में 2 सीटों के उपचुनाव को लेकर एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि बिहार में 2 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, दोनों उप चुनाव सीटों के लिए पर्याप्त संख्या में केंद्रीय अर्धसैनिक बल नियुक्त किए गए हैं जो पोलिंग बूथ है वहां पर पर्याप्त संख्या में केंद्रीय अर्धसैनिक बल की तैनाती की जाएगी । जो सेक्टर पेट्रोलिंग पार्टी है उस पेट्रोलिंग पार्टी में भी केंद्रीय अर्धसैनिक बल रहेंगे, हमारे पास पर्याप्त भी BMP बल उपलब्ध है,
जो हमारा स्ट्रांग रूम है उसके लिए भी हमारे पास केंद्रीय अर्धसैनिक बल पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है दोनों सीटों पर उपचुनाव को लेकर हमें केंद्रीय अर्ध सैनिक बल उपलब्ध कराए गए हैं और दोनों जगह अभी से ही फ्लैग मार्च किए जा रहे हैं स्वच्छ और निष्पक्ष शांतिपूर्ण चुनाव की तैयारी पुलिस मुख्यालय के द्वारा हो उसके लिए पूरी तरीके से पुलिस मुख्यालय तैयार है जिला पदाधिकारी को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं और चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी काम की जा रहा है

गया और वैशाली में जिस तरीके से सांप्रदायिक तत्वों के द्वारा मंदिर में मूर्तियां तोड़ी गई और पुलिस के द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई उसको लेकर एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि जो भी घटना पूछ रहे हैं उस पर अभी पूरी जानकारी हम नहीं दे सकते हैं जांच चल रहा है और जो भी अपराधी इसमें शामिल होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।

साइबर क्राइम को लेकर बिहार के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि हाल ही में 74 साइबर क्राइम और सोशल मीडिया यूनिट हर जिले में तैनात किए गए हैं उसके लिए पद भी स्वीकृत किया गया था और बाकी व्यवस्थाएं भी किए गए हैं और उसके अलावा हर जिले में एक साइबर डीएसपी का पद स्वीकृत कर दिया गया है और हर जगह उस पर मॉनिटरिंग की जा रही है और जो भी घटना हो रही है उसको जिले के साइबर डीएसपी खुद मॉनिटरिंग करेंगे और आर्थिक अपराध को नियंत्रण करने के लिए भी रेंज बढ़ाई गई है।

Join us on:

Leave a Comment