नालंदा से बर्निंग कार की तस्वीर आई सामने, लोगों ने चालक को बचाया, कार हुई खाक!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ के दीपनगर हाईवे पर एक चलती कार में आग लगने के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। यह घटना दीपनगर थाना इलाके के डीटीओ कार्यालय के समीप घटी है। स्थानीय लोगों की मदद से चलती कार में बंद ड्राइवर को किसी तरह बचाया जा सका जबकि आग पर काबू नहीं पाया गया और कार धू-धू कर जलती रही। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक ये भी बात सामने आई है की आग के साथ कार के पास धमाका भी हुआ है। फिलहाल पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।आखिर किस कारण से कार में आग लगा है इसका खुलासा नहीं हो सका है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment