धीरज शर्मा की रिपोर्ट
मूर्ति विसर्जन के दौरान झड़प!
भागलपुर जिला प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद भी भागलपुर में काली मूर्ति विसर्जन शांतिपूर्वक संपन्न नहीं हो पा रहा है । मूर्ति विसर्जन जुलूस 24 घंटे से ज्यादा का होता है और जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के लिए काली प्रतिमा मूर्ति विसर्जन जुलूस चुनौती भरा होता है। बीती रात काली मूर्ति विसर्जन जुलूस आरंभ हुआ और जिला के वरीय पदाधिकारी के साथ काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे इतने प्रयास के बाद भी इसाक चक थाना क्षेत्र के दो पूजा समिति आपस में भिड़ गए और काफी झड़प हुई। इसके बाद दोनों पूजा समिति के द्वारा आपस में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चालू हो गया। गुमटी नंबर 12 के नवयुवक संघ एक काली प्रतिमा समिति के लोगों ने गुमटी नंबर 1 बढ़ई टोला के काली समिति के लोगों पर मारपीट और बम बाजी करने का आरोप लगाया तो वहीं दूसरी ओर गुमटी नंबर 1 के बड़ई टोला काली समिति के लोगों ने गुमटी नंबर 12 नवयुवक संघ काली समिति के लोगों पर डीजे वाहन और काली प्रतिमा के जेवरात लूटने का आरोप लगाया। वही इस घटना में भीखनपुर गुमटी नंबर 12 और भीखनपुर बड़ई टोला पूजा समिति की तरफ से कई लोग घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी शुभम आर्य और इशाकचक के अलावे कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों समितियों के सदस्यों को शांत कराते हुए उचित करवाई करने का भरोसा दिलाया।अब देखना यह भी लाजमी होगा कि क्या जिला प्रशासन काली मूर्ति विसर्जन शांतिपूर्वक संपन्न करा पाती है।




