कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
सातवीं चरण शिक्षक बहाली के लिए प्राथमिक विज्ञप्ति शीघ्र जारी करने के लिए उपेंद्र कुशवाहा को दिया आवेदन
सातवीं चरण शिक्षक बहाली के लिए प्राथमिक विज्ञप्ति शीघ्र जारी करने के संबंध में जदयू के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को संघर्षशील बिहार भावी प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला इकाई कैमूर जिला के 2019 से सीटेट बीटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया है। अभ्यर्थियों ने कहा कि लगभग तीन से चार वर्षों तक शिक्षक बहाली की आस में उम्मीद लगाये बैठे हैं कि अब हमारी बहाली प्रारंभ होगी। दिये गये आवेदन में अभ्यर्थियों ने बताया है कि शिक्षा विभगा के अपर मुख्य सचिव के द्वारा 31 जुलाई 2022 तक विज्ञप्ति जारी के लिए एक शॉर्ट शिडूयूल भी जारी किया गया। साथ ही टिवटर कर एक संकेत संदेश भी दिया गया कि लास्ट जुलाई तक प्राथमिक शिक्षक बहाली का शेडयूल जारी कर दिया जायेगा। इस संदर्भ में प्रदेश के संपूर्ण जिला से रिक्ति भी मंगा ली गयी। पंरतु अब तक धरातल पर कहीं कुछ नहीं दिखा। आवेदन में कहा है कि आप से नम्र निवेदन है कि संपूर्ण प्रदेश की इस गंभीर समस्या पर विचार कर नियमावली को शुद्ध करते हुए विज्ञप्ति जारी कराने की कृपा करें। आवेदन देनेवाले में श्रीकृष्ण सिंह मनोज सिंह दिनेश कुमार बबलू कुमार पाल महावीर कुमार समेत कई अभ्यर्थी शामिल हैं.




