पटना- बीजेपी का आरक्षण बचाओ, निकाय चुनाव कराओ आंदोलन!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

बिहार में जब से नगर निकाय चुनाव पर रोक लगा है तभी से एनडीए और महागठबंधन सरकार आमने सामने है।बिहार में सत्ताधारी दल महागठबंधन बीजेपी पर पिछड़े – अतिपिछड़ों को आरक्षण से वंचित करने का आरोप लगा रही हैं तो वही दूसरे तरफ बीजेपी लगातार नीतीश कुमार को पिछड़ों को गुमराह करने का आरोप लगा रही हैं।
इसी कड़ी में आज बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा,नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद सम्राट चौधरी,पूर्व केंद्रीय मंत्री व वर्तमान सांसद रविशंकर प्रसाद,पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी समेत सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर सरकार पर पिछड़ों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया।

Join us on:

Leave a Comment