संतोष तिवारी की रिपोर्ट!
दोपहिया वाहन चलाने वाले हो जाये सावधान..
बाइक के आगे पीछे नंबर प्लेट और हेलमेट नही रहने पर कभी भी कट सकता है चालान..
जी हां मुजफ्फरपुर के यातयात पुलिस अब कैमरा से लैस होकर वाहन जांच अभियान चला रही है।शहर के कई जगहों पर वाहन जांच की।इस दौरान बिना नंबर प्लेट के वाहन को ऑन स्पॉट ऑनलाइन चालान काटा गया।मोतीझील ओवर ब्रिज पर वाहन चेकिंग होता देख कई बाइक सवार दूसरे रास्ते से भागते नजर आए।एएसआई डी के चौधरी ने बताया कि पर्व त्योहार को देखते हुए वाहन जांच अभियान लगातार चल रहा है।बिना नंबर प्लेट के वाहन को रोखकर चालान काटा गया।यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
बाइट डी के चौधरी




