नशे की हालत में शराब का बोतल लिये बार बालाओं सँग डांस करता रहा युवक, वीडियो वायरल!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट

बिहार की कानून व्यवस्था ताख पर, शराबबंदी को मजाक बनाता दिख रहा युवक, नशे की हालत में शराब की बोतल हाथ में लेकर आर्केस्ट्रा में डांस करते हुए दिखा युवकसभी करतूत वीडियो में कैद, वीडियो हुआ वायरल

आए दिन बिहार में नए नए कारनामा देखने को मिल रहा है। लगता है बिहार में अपराधी और शराब तस्कर को पुलीस प्रशाशन से डर खत्म हो गया है। आर्केस्ट्रा में कभी पिस्टल लहराते हुए का वीडियो वायरल होता है,तो कभी शराब की बोतल लेकर शराब , डांस करते हुए का वीडियो वायरल होता है।

ऐसा ही एक ममला बिहार के वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड के इमादपुर मुंशी चौक से सामने आया है। जहां नवमी (मंगलवार, 4 अक्टूबर) के रात में इमादपुर मुंशीचौक पर ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था जिसमे एक युवक नशे की फुल हालत में हाथ में शराब की बोतल लेकर झूमते हुए नजर आ रहा है। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।

ऐसा लगता है कि युवक को न तो बिहार की कानून व्यवस्था का डर है और नहीं किसी तरह के पुलीस प्रशाशन से। आपकों बता दें कि कार्यकर्म आयोजन स्थल से महज लगभग 1 किलोमीटर पातेपुर थाने की दूरी हैं और लगभग 3 किलोमीटर बलीगांव थाने की दूरी हैं। युवक पातेपुर प्रखंड के महेया (मालपुर)के निवासी नवल कुमार बताया जा रहा है, जो फिलहाल ईमादपुर में ही रहता है। आपकों बता दें कि युवक पहले भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।
अब देखना ये है कि कब तक इसकी पर कानूनी कार्रवाई की जाती हैं।

Join us on:

Leave a Comment