प्रशांत किशोर ने कहा – बिहार के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए है जन सुराज पदयात्रा!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

बकलोही चौक, मैनाटांड़ | पश्चिम चंपारण
प्रशांत किशोर ने स्थानीय मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि जन सुराज की जो पूरी सोच है वो महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित है और अगर गांधी जी के विचारों से प्रेरित होकर आप कुछ करना चाहते हैं तो उसके लिए देश और बिहार में चंपारण से बेहतर भूमि कहां हो सकती है।

राजनीति पार्टी गठन के सवाल पर बोले प्रशांत किशोर
जनता साथ खड़ी हैं, जनता को तय करना है, सब मिलकर तय करेंगे की पार्टी बनानी है की नहीं। फिलहाल ये पदयात्रा जनता के जन जागरण का अभियान है कि उनको अपने और अपने बच्चों के बेहतर जीवन के लिए किस तरह से वोट देना चाहिए? किस तरह से बेहतर प्रतिनिधियों को चुनना चाहिए और किन समस्याओं से वे जूझ रहें है। पदयात्रा का उद्देश्य है कि उनकी समस्याओं को हम समझे और उसे एलसुधारने के लिए बेहतर प्रयास कर सकें।

Join us on:

Leave a Comment