इलाज के दौरान नवजात की मौत परिजनों ने जमकर किया हंगामा!

SHARE:

रिपोर्ट- धीरज शर्मा :-

भागलपुर,ततारपुर थाना क्षेत्र के लहेरी टोला स्थित डॉ शशि कुमार गुप्ता के क्लीनिक में हबीबपुर थाना क्षेत्र के इतवारी हाट की रहने वाली हीना देवी की 2 साल की बेटी रिया कुमारी की मौत इलाज के क्रम में हो गई। जिसके बाद परिजनों ने क्लीनिक में जमकर हंगामा किया। वही डॉक्टर के साथ हाथापाई की नौबत तक आ गई। परिजनों का कहना है कि आज जब वह बच्ची को लेकर क्लीनिक आए तब डॉक्टर ने फीस जमा करवा कर दो सुई और एक कफ़ सिरप दिया।वही सुई लगने के कुछ देर बाद ही बच्ची की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। वही हंगामे की सूचना के बाद ततारपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन जब फीवर नहीं घटा तब उसे डॉक्टर के पास लाया गया था और परिजन डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। वही डॉक्टर का कहना है कि उन्होंने बच्ची को रेफर कर दिया था। वही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment