सड़क मरम्मत की माँग को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में सालों से जर्जर ग्रामीण सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। दरअसल बछवारा प्रखंड के बछवारा गुमती से लेकर मंसूरचक प्रखंड को जोड़ने वाले सड़क बरसों से खराब है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आए दिन इस सड़क में रोजाना सड़क हादसे होते रहते हैं सड़क में इतने गड्ढे हैं कि पता नहीं चलता है सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क है इस सड़क से गुजरने वाले वाहन भी कुछ दिनों में क्षतिग्रस्त हो जाती हैं कई बार स्थानीय अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई लेकिन इस सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी है‌। इसी से नाराज होकर लोकल जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय माकपा नेता और जिला पार्षद ने कहा कि अगर 15 दिनों के अंदर जर्जर सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो हजारों लोगों के साथ सड़क को जाम किया जाएगा जिसके सारी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी बताया जाता है कि यह सड़क 12 से 15 पंचायतों का मुख्य रास्ता है लेकिन सड़क जर्जर रहने से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
बाईट- उमेश कुंवर, माकपा नेता
बाईट- मनमोहन महतो, जिप सदस्य

Join us on:

Leave a Comment