बेगूसराय में बिहार स्टेट होम्योपैथिक कांग्रेस 2022 का आयोजन!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट !

बेगूसराय में बिहार स्टेट होम्योपैथिक कांग्रेस 2022 का आयोजन किया गया है। दो दिवसीय इस सेमिनार का उद्घाटन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम सिंह और गणमान्य चिकित्सकों के द्वारा दीप जलाकर किया गया है। 2 दिनों तक चलने वाले इस सेमिनार में बिहार के अलावा मुंबई कर्नाटक लखनऊ समेत कई राज्यों के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सकों ने हिस्सा लिया है सेमिनार के माध्यम से होम्योपैथिक चिकित्सा को जहां जन-जन तक पहुंचाना है वहीं इसके लाभ के बारे में और आधुनिक तरीके से इलाज के संबंध में होम्योपैथिक चिकित्सकों को जानकारी दी जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आयुष चिकित्सा को काफी बढ़ावा दिया जा रहा है बिहार में भी 3000 आयुष चिकित्सकों की बहाली निकली हुई है लेकिन कानूनी प्रक्रिया के तहत फिलहाल नहीं हो पाई है बिहार में 15 आयुर्वेदिक कॉलेज हैं पहले लोग शहर के लोगों के लिए होम्योपैथिक इलाज करते थे लेकिन अब यह ग्रामीण इलाकों तक फैल गया है होम्योपैथिक का लगातार विस्तार हो रहा है होम्योपैथिक की दवा डेंगू और कोरोना काल में हमने यह साबित भी किया है जिसकी सराहना देश के प्रधानमंत्री ने भी की है।
बाईट- श्रीराम सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष होमोयिपैथिक संध

Join us on:

Leave a Comment