5 वर्षीय मासूम की नदी में डूबकर मौत!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट :-

औरंगाबाद में 5 वर्षीय मासूम की नदी में डूबकर मौत हो गयी है।घटना नगर थाना क्षेत्र के बराट पुर स्थित तिवारी घाट की है।हादसा उस वक़्त हुआ जब मृतका पूजा अपने एक दोस्त के साथ खेलते-खेलते अचानक अदरी नदी में जा गिरी और पानी के तेज बहाव में बहकर डूब गई।परिजनों ने उसका शव चिल्ड्रन पार्क के पास से बरामद किया है।मृतका वार्ड नंबर 17 के पूर्व वार्ड पार्षद रामकुमार मेहता की पुत्री थी। घटना की जानकारी जैसे ही सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार उर्फ़ अनिल ओड़िया को मिली तो उन्होंने आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें