सरकारी स्कुल में दुर्गा पूजा के अवसर पर बार बालाओं के ठुमके, वीडियो वायरल!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट!

वैसे तो सरकारी स्कूल में शराब मिलने की खबर काफी चर्चा में रहा मगर नालंदा के अस्थावां प्रखंड के डुमरावा गांव के सरकारी स्कूल में दुर्गा पूजा के मौके पर वार बालाओं का नाच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।बताया जाता है की वीडियो विजय दशमी की रात की है जहा पूजा समिति के द्वारा सरकारी स्कूल के कैंपस में पूरी रात डांस प्रोग्राम चलता रहा मगर अस्थावां थाना पुलिस को इसकी भनक तक नहीं मिला ।वैसे तो सभी पूजा समिति को यह निर्देश दिया गया था पूजा के दौरान किसी भी प्रकार के नाच गाना का प्रोग्राम नही कराना है बाबजूद इसके डमरावा गांव के सरकारी स्कूल में सारे नियम कानून को ताक पर रखकर नाच प्रोग्राम कराया गया इस मामले में अस्थावां के थानाध्यक्ष ने कहा इस मामले कोई जानकारी नहीं है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment