दरभंगा अशोक ठाकुर :-
कृष्ण कुमार शर्मा के बरामदगी को ले पिछले सात दिनों से चल रहे आमरण अनशन पर पहुंची भाकपा(माले) नेताओं की टीम
अपरहित बेटे के बरामदगी को ले लाचार मां-बाप के दस दिनों से चल रहे धरना अनशन का जिला प्रशासन द्वारा सुधि नहीं लेना संवेदनहीनता का परिचायक – अभिषेक
लहेरियसराय (दरभंगा) बिरौल थाना के देकुली के 5 महीने पहले अपरह्यत कृष्ण कुमार शर्मा के बरामदगी को ले दरभंगा डीएम- एस एस पी के समक्ष पिछले साथ दिनों सेआमरण अनशन पर बैठे लाचार मां-बाप से मिलने भाकपा(माले) राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार के नेतृत्व में नेताओं की टीम धरनास्थल पर पहुंचकर अनशनकारियों की स्थिति का जायजा लिया और उनके साथ अपनी एकजुटता का इजहार किया।
भाकपा(माले) राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार ने अनशन स्थल से ही डीएम- एसएसपी, सदर एसडीपीओ और बिरौल डी एस पी से बात कर जल्द से जल्द कृष्ण कुमार शर्मा की बरामदगी व अनशनकारियों से वार्ता कर समाप्त कराने की अपील किए
कहा कि भाकपा(माले) न्याय -इंसाफ की लड़ाई में पीड़ित परिवार के साथ हैं, और हर संभव मदद करेंगे। जरूरत पड़ेगा तो बिरौल में प्रशासन के निष्क्रियता के खिलाफ बिरौल में गरीबों का जन पंचायत 15 अक्टूबर को लगाया जाएगा और आर -पार की लड़ाई होगा
अभिषेक कुमार




