नीरज कसेरा लूट कांड में संलिप्त दो अन्य अपराधियों को आलमगंज थाना ने धर दबोचा!

SHARE:

रिपोर्ट : – अमित कुमार

पटना सिटी
नीरज कसेरा लूट कांड में संलिप्त दो अन्य अपराधियों को आलमगंज थाना पुलिस ने धर दबोचा है। इस संबंध में सिटी एसपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त कांड में शेष दो अन्य अपराधी गुलजारबाग हाट के पास किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए हैं। प्राप्त सूचना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों अभियुक्त लूट कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया है। सिटी एसपी पूर्वी ने गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान खाजेकलां थाना के दुल्ली घाट, दीवान मोहल्ला निवासी स्व उमाशंकर गुप्ता का बेटा अनिल कुमार उर्फ कंडोम और कारू राय का बेटा शिवम कुमार के रूप में हुई है। विदित हो कि 22 जुलाई 2022 की रात अपराधियों ने बेलवरगंज स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पास नीरज कसेरा को चाकू मारकर जख्मी कर उनसे तीस हजार रुपए नगद, गले में पहने चांदी का लॉकेट व मोबाइल फोन लूट लिया था। इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान पुलिस ने लूटी गयी मोबाइल, पर्स एवं पंद्रह सौ रुपए भी बरामद किया था।

Join us on:

Leave a Comment