संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
निवर्तमान वार्ड पार्षद सह वार्ड 2 के महिला प्रत्याशी गायत्री चौधरी के नामांकन वापसी का फर्जी आवेदन वायरल ,, थाना में प्राथमिकी दर्ज़ करने के लिए दिया आवेदन ,,
मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना के राहुल नगर निवासी वार्ड दो की निवर्तमान वार्ड पार्षद सह प्रत्याशी गायत्री चौधरी के नामांकन वापसी की अफवाह सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही है ,, व्हाट्सएप के विभिन्न ग्रुप पर उनके नामांकन वापसी संबंधित एक आवेदन वायरल किया जा रहा है ,, आवेदन पर उनका फर्जी हस्ताक्षर भी है ,, इसको लेकर गायत्री चौधरी ने ब्रह्मपुरा थाने में शिकायत की है ,, उन्होंने अपने पति भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी के साथ ब्रह्मपुरा थाने पहुंचकर शिकायत की ,, इसमें व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन और ग्रुप में फर्जी आवेदन पोस्ट करने वाले दो युवक व अन्य पर आरोप लगाया गया है ,, आरोपितों का मोबाइल नंबर भी पुलिस को बताया है ,, वार्ड 2 पार्षद प्रत्याशी गायत्री चौधरी और उनके पति हरी मोहन चौधरी ने बताया
बाइट




