ऋषभ कुमार की रिपोर्ट!
वैशाली के लालगंज प्रखंड के एतवारपुर सिसौला पंचायत के मुखिया को 2 लाख 16 लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया गया है। निगरानी की टीम ने मुखिया दिनेश महतो को घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा है। गिरफ्तार मुखिया को साथ लेकर विजिलेंस की टीम पटना के लिए रवाना हुई है। इलाके में घूसखोर मुखिया की चर्चा खूब हो रही है।
आपको बता कि जिले में आए दिन घूसखोरों को पकड़ा जा रहा है इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे घूसखोर सरकारी कर्मियों और अधिकारियों की गिरफ्तारी लगातार हो रही है। वहीं आज एक घूसखोर जनप्रतिनिधि विजिलेंस के हत्थे चढ़ गया।




