MLA डॉ. संजीव ने , शहीद चंदन को दी श्रद्धांजलि, साथ ही कई योजनाओं का किया उद्घाटन!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार आज खगड़िया जिला के गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिशवा निवासी राम बहादुर यादव के पुत्र आर्मी जवान शहीद चंदन कुमार यादव की इलाज के दौरान दिल्ली में मौत हो गई, उनके पैतृक गांव शिसवा जा कर श्रद्धांजली अर्पित किया, और शोक संतप्त परिजन को सांत्वना दिया!

परबता विधानसभा क्षेत्र के गोगरी प्रखंड में विधायक डॉ संजीव कुमार ने बुधवार को अपने विधायक निधि से कई योजनाओं का उद्घाटन किया।गोगरी प्रखंड के बड़ी मालिया वार्ड संख्या 4 से सलाउद्दीन के घर तक विधायक कोष से नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन किया , फिर उसके बाद गौछारी पंचायत के गोपालपुर में यात्री बैठका का उद्घाटन किया गया। उसके बाद गोगरी नगर पंचायत के वॉर्ड संख्या 14 में बड़ी पोखर रंभा मैडम के घर से उमेश साह के घर होते हुऐ मिथलेश साह के घर तक पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया , कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ संजीव कुमार ने कहा परबता विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है। पूरे परबता विधानसभा क्षेत्र में विकास योजनाओं को तेजी से किया जा रहा है । हमारी सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है चाहे वह छात्र हो, मजदूर हो, युवा हो, किसान हो या महिला सभी के प्रति ध्यान रखते हुए काफी संवेदनशीलता के साथ काम किया जा रहा है । उसके बाद जदयू कार्यकर्त्ता ललन पटेल के माता जी के श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया और परिजन को सांत्वना दिया.! मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष ध्रुव कुमार शर्मा, परबत्ता मुखिया संघ बालकृष्ण शर्मा, सौढ उत्तरी मुखिया उमेश सिंह, तेमथा करारी मुखिया राजीव चौधरी, मिडिया प्रभारी साकेत कुमार , जदयू नेता मनमन बाबा, मुखिया बबलू सिंह , लल्लू मियां , माया राम मंडल, गौतम सिंह, गौरव चौधरी आदि उपस्थित थे

Join us on:

Leave a Comment