जहानाबाद- वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र प्रसाद का आकस्मिक निधन!

SHARE:

जहानाबाद पंकज कुमार।

जहानाबाद राजा बाजार निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता जिला कार्यसमिति सदस्य एवं जनसंघ काल से पार्टी के सक्रिय ,समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता वीरेंद्र प्रसाद के आकास्मिक निधन पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है । भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि स्वर्गीय वीरेंद्र प्रसाद जी पार्टी के समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता थे।वे एक कुशल व्यवसायी के साथ-साथ मृदुभाषी एवं नेक दिल इंसान थे। वे सामाजिक क्षेत्रों में भी गहरी अभिरुचि रखते थे । उनके आकस्मिक निधन से पूरा भाजपा परिवार दु:खी एवं मर्माहत है। उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय एवं मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें एवं ईश्वर इस दुख की घड़ी में पूरे परिवार को धैर्य एवं सहन शक्ति दे। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद श्री राधा मोहन शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय बिरेंद्र प्रसाद आम जनमानस एवं भाजपा संगठन में काफी लोकप्रिय थे। वे एक कुशल नेता एवं वक्ता थे। वे सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें ।उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिन्हा पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार , तिलक देव शर्मा ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजीत शर्मा , अजेंद्र शर्मा वरिष्ठ नेता जोहन राम ,भाजपा नेता रंजीत रंजन शैलेंद्र कुमार आर्य जिला महामंत्री निरंजन कुमार बबलू धर्मेंद्र चौहान जिला उपाध्यक्ष मनोरंजन कुमार बिक्कू कमलेश शर्मा तिलेश्वर कौशिक विमल कुमार विजय कुमार सिंह मंजू कुमारी दामोदर प्रसाद जिला मंत्री कविंद्र प्रजापति दीपक कुमार प्रमिला देवी अरविंद चौधरी जिला कोषाध्यक्ष सोहन प्रसाद उर्फ ककू नगर मंडल अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता शिक्षा प्रकोष्ठ संयोजक अरविंद कुमार बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ संयोजक राधेश्याम शर्मा विधि प्रकोष्ठ संयोजक प्रमोद कुमार सुधीर शर्मा किसान मोर्चा अध्यक्ष, कौशलेंद्र कुमार , रणविजय सिन्हा, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष, इंद्रदेव चौहान , सैयद मोहम्मद अली ,मनोज पासवान युवा मोर्चा के शुभम राज मिट्ठू जिला प्रवक्ता जयप्रकाश केसरी मीडिया प्रभारी जयराम शर्मा आईटी सेल जिला सहसंयोजक दीपक कुमार समेत कई लोगों ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है ।

Join us on:

Leave a Comment