राष्ट्र नायक भगत सिंह सदैव हमारे प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे-इनौस!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

भाकपा माले जिला कार्यालय अवस्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर आज उनके 116 वां जन्म दिवस के अवसर पर इंकलाबी नौजवान सभा ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में भाकपा माले जिला सचिव श्रीनिवास शर्मा, इंकलाबी नौजवान सभा के जिला संयोजक वेंकटेश शर्मा, इंकलाबी नौजवान सभा के राष्ट्रीय पार्षद कामरेड मुकेश पासवान , इनौस नेता कामरेड योगेंद्र यादव कामरेड रामप्रवेश बिन्द, कामरेड सोनू सिंह, आइसा नेता सनी भदानी, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट के नेता कामरेड राम उदय कुमार समेत कई नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर शहीदे आजम भगत सिंह को याद करते हुए कहां की उन्होंने गुलामी के खिलाफ संपूर्ण आजादी और क्रांति के लिए फांसी चढ़ गये।आज केंद्र की सत्ता में बैठी सरकार फिर से गुलामी थोप रही है। राष्ट्र की तमाम संपत्तियों को अंधाधुंध बेचने के साथ चारों तरफ नफरत ही नफरत फैलाया जा रहा है। किसानों, मजदूरों, छात्र नौजवानों, आदिवासी और महिलाओं समेत शोषित पीड़ित व कमजोर तबके के लोगों के साथ नाइंसाफी हो रही है। एक बार फिर से भगत सिंह के रास्ते चल कर ही नया भारत जो सबके खुशहाली का वाला भारत होगा बनाने के लिए बड़े आंदोलन में उतरना होगा। भगत सिंह सांप्रदायिकता और साम्राज्यवाद के खिलाफ आजादी, भाईचारा और समानता की लड़ाई में हमारे पथ प्रदर्शक और प्रेरणा स्रोत हमेशा ही बने रहेंगे।

Join us on:

Leave a Comment