मनोज कुमार सिंह।
भागलपुर में बेखौफ घूम रहे अपराधी ,लगातार हत्याओं का दौर जारी, भागलपुर में अपराध का ग्राफ चरम पर ,10 दिनों के अंदर कई हत्याएं
अपराधियों ने टोटो चालक को बनाया निशाना, देर रात युवक की गला रेत कर बेरहमी से की गई हत्या
भागलपुर।बिहार।
भागलपुर में अपराधी बेखौफ घूमते हैं।लगातार हत्याओं का दौर जारी है।सरेआम गोलीबारी, गला रेतकर हत्या, अपहरण जैसे मामले रुकने का नाम नहीं ले रहा, हर दो से तीन दिन बाद एक हत्या भागलपुर में आम बात हो गई है। परंतु अपराधियों पर प्रशासन नकेल नहीं कस पा रही, अपराधियों का अपराध सर चढ़कर बोल रहा है।सिल्क व्यवसाई मोहम्मद अफजाल की हत्या ,जमीन कारोबारी अमरेंद्र सिंह की हत्या, फेरी करने वाले कपड़े व्यवसाई मोहम्मद शनी की हत्या जैसे कई मामले लगातार सुर्खियों में है।यह सारी हत्याएं मात्र 10 दिनों के अंदर घटित हुई है।प्रशासन पूर्णरूपेण इन केसों का शिनाख्त भी नहीं कर पाई है। कि फिर एक टोटो चालक की बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी गई, ताजा मामला भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र के धनकर का है। सबौर थाना क्षेत्र के धनकर में देर रात एक टोटो चालक की बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी गई, उसका शव धनकर के एक बगीचे में पाया गया, मृतक के शरीर पर कई जगह जख्म के भी निशान है। उम्मीद जताया जा रहा है कि उनकी हत्या होने से पहले उनके साथ काफी मारपीट की गई है।फिर बेरहमी से धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या की गई है।मृतक की पहचान ततारपुर थाना क्षेत्र के गोलाघाट निवासी कृष्ण मोहन सिंह के बेटे देव कुमार सिंह के रूप में हुई है। रात में 11 बजे परिजनों से उनकी बात भी हुई थी, देर रात उनकी हत्या हो गई, यह मामला सबौर थाना क्षेत्र के धनकर में हुई है। हत्या का कारण अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है।
वहीं मृतक देव कुमार सिंह के भाई सुनील कुमार सिंह ने बताया की मेरे भैया टोटो चलाते थे, अभी नया टोटो लिए ही थे और नया मोबाइल भी उनके पास था, ना तो टोटो है।और ना ही मोबाइल जबकि मेरे भैया से मेरे परिवार वालों की बात 11 बजे रात में भी मोबाइल से हुई है। सुनील कुमार सिंह ने आशंका जताई है कि मेरे भाई के साथ अपराधी लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहा होगा और दोनों में तू-तू मैं-मैं हुई होगी, इस कारण से इसकी हत्या कर दी गई और टोटो और मोबाइल लेकर अपराधी फरार हो गए हैं।
फॉरेंसिक टीम एवं भागलपुर पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचकर शिनाख्त में जुटी हुई है।




