वैशाली – साइड नहीं देने पर पिकप चालक को चाकूओं से गोदा!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

वैशाली। बिदुपुर थाना क्षेत्र के चेचर पानी टंकी के पास बाइक सवार एक बदमाश ने सोमवार की देर शाम में पिकअप चालक को चाकू मार दिया। जिसके कारण पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों की मदद से घायल पिकअप चालक को बिदुपुर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

बताया गया है कि पिकअप चालक बाइक सवार से पिकअप की साइड मांगा था तभी चाकू गोद दिया। इधर शोरगुल की आवाज होने पर स्थानीय लोग इकट्ठा होने लगे तभी बाइक बदमाश मौके से फरार हो गया। पिकअप चालक खिलवट गांव निवासी रामशोगार्थ चौरसिया का 30 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार चौरसिया बताया गया है जिसका इलाज सदर अस्पताल हाजीपुर में चल रहा है।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद बिदुपुर थाने के पुलिस अधिकारी मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है वहीं घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष धनंजय पांडे ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला रही है।

Join us on:

Leave a Comment