ऋषभ कुमार की रिपोर्ट!
स्कूल जाने के दौरान सड़क किनारे एक बेसहारा व्यक्ति की दो लड़कियों ने मदद की. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यहां तक कि इस सेवा भाव का जिसने वीडियो खींचा उसको लड़कियों ने न तो कोई बयान दिया नाही अपना नाम बताया. कहां सेवा दिखावे के लिए नहीं होता है.
बेटियों की कोमल मन और सेवा भावना का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बेहद तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में स्कूल जाने वाली दो लडकिया एक बुजुर्ग व्यक्ति की मदद करते हुए दिख रही है. स्कूल ड्रेस में लड़कियां सड़क किनारे मजबूर बुजुर्ग व्यक्ति को खाना और पानी दे रही है. वायरल वीडियो महनार थाना क्षेत्र का बताया गया है जहां स्कूल जाने के लिए दो लड़कियां निकली हुई थी. लेकिन रास्ते में उन्होंने एक बुजुर्ग व्यक्ति को भूख और प्यास से तड़पते हुए देखा जिसके बाद लड़कियों ने बुजुर्ग व्यक्ति को न सिर्फ खाना खिलाया बल्कि खाना खिलाने से पहले हाथी भी धुलवाया. वायरल वीडियो में लड़कियों की आवाज साफ तौर से आ रही है कि खाना खाने से पहले हाथ धो लीजिए. आपका हाथ बहुत गंदा है इतने गंदे हाथों से कोई खाना खाता है क्या. इसके बाद लड़कियों ने बुजुर्ग भिखारी के हाथ धुलवाएं और दो प्लेट में खाने का सामान दिया साथ में एक बोतल पानी भी दी. यह सब कुछ करने के बाद बेटियां आन बान के साथ मुस्कान बिखेरती हुई स्कूल चली गई. वीडियो को देखकर साफ तौर से कहा जा सकता है कि बेटियों ने अपनी पॉकेट मनी से बुजुर्ग की सेवा की थी. लड़कियों के द्वारा एक बुजुर्ग भिखारी को खाना और पानी देने का वीडियो मोबाइल से कुछ लोगों ने बनाया. उसमें एक दो लोगों ने बेटियों का इंटरव्यू करना चाहा. उसे सवाल जवाब की इच्छा जताई, नाम पूछा और यह भी पूछा कि बुजुर्ग को खाना खिलाकर कैसा लग रहा है. सवाल कई थे लेकिन लड़कियों ने सिर्फ एक ही जवाब दिया. यह काम उन्होंने दिखावे के लिए नहीं किया है, सेवा भावना से की है. इसलिए नाम जानने की क्या जरूरत है. जिसके बाद किसी ने भी बेटियों से कोई सवाल जवाब नहीं किया. और दोनो स्कूल चली गई. वही वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में बेटियों के द्वारा किया गया काम चर्चा का विषय बना हुआ है. हर तरफ तारीफ की जा रही है.




