बेगूसराय- पिता पुत्र की पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण पिटाई, पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट !

बेगूसराय में पुलिस पर पिता पुत्र को हाजत में बंद कर बेरहमी से पिटाई करने और फिर 7 हजार रुपया रिश्वत लेकर छोड़ने का आरोप पीड़ित परिवार के लोगों ने एसपी से की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी योगेंद्र कुमार ने पूरे मामले की जांच करने का जिम्मा सदर डीएसपी को दिया है। दरअसल नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव निवासी सीताराम महतो का अपने छोटे भाई बलवीर महतो के बीच घर के जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद था। पीड़ित का आरोप है कि पंचायत में इसका फैसला भी हो गया था लेकिन उसका छोटा भाई पुलिस में शिकायत की जिसके बाद पुलिस उसे और उसके पुत्र शिवम कुमार को 23 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया और थाना अध्यक्ष अमित कांत और छोटा बाबू शंभू सिंह के द्वारा और डंडा और ईट से पिटाई कर दी। पिता पुत्र के शरीर पर अभी भी चोट के निशान दिख रहे हैं। पीड़ित परिवार आज एसपी योगेंद्र कुमार को लिखित शिकायत कर थाना अध्यक्ष और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि मामूली विवाद की शिकायत पर थाना अध्यक्ष और पुलिस कर्मियों के द्वारा उसे थाना हाजत में बंद किया गया और बेरहमी से पिटाई की गई इतना ही नहीं जब पत्नी उसकी थाना पर पहुंची तो उसके साथ गाली गलौज किया गया और बाद में रूपए लेकर उसे छोड़ा गया। इसकी शिकायत एसपी योगेंद्र कुमार से की गई है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले की जांच करने का निर्देश सदर एसडीपीओ को दिया गया है। लेकिन बड़ा सवाल है कि मामूली विवाद की शिकायत पर पुलिस ने जिस तरीके से पिता-पुत्र को हाजत में बंद किया और उसकी पिटाई की जो उसके शरीर पर दिख रहा है ऐसे में पुलिस के इको फ्रेंडली पर एक बड़ा सवाल जरूर खड़ी हो गई है।
बाईट- सीताराम महतो, पीड़ित
बाईट- रिंकू देवी, पीड़ित की पत्नी

Join us on:

Leave a Comment