प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट !
बेगूसराय में भारी बारिश से बचने के लिए घर में छुपे छह लोगों पर ठनका गिर गया जिससे एक युवक की मौत हो गई जबकि बच्चे समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर नट वाबा स्थान के समीप गाछी की है। बताया जा रहा है कि सोमवार को कुछ बच्चे और युवक बकरी चरा रहे थे तो कुछ खेल रहे थे । इसी क्रम में तेज बारिश होने लगी तो सभी बचने के लिए एक घर बगीचे के पास एक घर में चले गए। सभी जब घर में थे तभी अचानक जोर से ठनका गिर गया जिसकी चपेट सभी 6 लोग आ गए। जिससे एक की मौत हो गई जबकि 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिसे भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर के डॉक्टर निहाल फारूक ने बताया कि अस्पताल में 6 बच्चे लाए गए उनके परिजनों ने बताया ठनका गिरने से उक्त बच्चे घायल हो गए हैं जिसका इलाज यहां किया गया लेकिन बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए 5 बच्चे को सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया है जबकि 1 बच्चे संजीव कुमार की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना में मेहदौली गांव निवासी मुक्ति पासवान के पुत्र राजकुमार, ललन पासवान के 10 वर्षीय पुत्र विजय कुमार, रविंद्र साह के 18 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार, नारायण पासवान के 12 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार और अनिल पासवान के 8 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी घायल हैं जबकि फुलकारी गांव निवासी वंशराज की पुत्र संजीव कुमार की मौत हो गई है।
बाईट- परिजन
बाईट- निहाल फारुख चिकित्सक पीएचसी भगवानपुर




