75% से अधिक निर्वाचकों के आधार जोड़ने के उपलक्ष्य में डीएम की अध्यक्षता में सम्मान समारोह!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट!

आज दिनांक 26 सितंबर, 2022 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर, श्री प्रणव कुमार द्वारा 75% से अधिक निर्वाचको के आधार संख्यांक जोड़ने की उपलब्धि के उपलक्ष्य में, 96 बरूराज ,विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त, मुजफ्फरपुर ,श्री आशुतोष द्विवेदी , भा प्र से, को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित एक सम्मान समारोह में, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

उक्त अवसर पर, जिलाधिकारी महोदय द्वारा 96, बरुराज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले मोतीपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ,श्री प्रशांत कुमार को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी महोदय ने उक्त अवसर पर, 96 , बरुराज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के डाटा एंट्री ऑपरेटर ,श्री शैलेश कुमार यादव को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

उक्त अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर, श्री प्रणब कुमार ने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी बरूराज सह उप विकास आयुक्त , मुजफ्फरपुर को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए जिले के अन्य सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को भी ,अपना सर्वोत्तम प्रयास कर, भारत निर्वाचन आयोग के इस आधार संग्रहण कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को भी प्रखंड विकास पदाधिकारी ,मोतीपुर की तरह प्रोएक्टिव मोड में कार्य करते हुए अधिकाधिक निर्वाचकोँ के आधार संग्रहण का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी महोदय ने 96 बरुराज के डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री शैलेश कुमार यादव को भी उनके अच्छे प्रयासों के लिए बधाई दी।

उक्त अवसर पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, श्री सत्यप्रिय कुमार एवं जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी श्री दिनेश कुमार भी उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment